फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रानीखेत में गरजे राजकीय विभागों के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न राजकीय विभागों में कार्यरत कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स, मनरेगा कर्मचारियों ने यहां गांधी चौक पर धरना, प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित तमाम मांगें उठाईं और इनके खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का निर्णय लिया। सभा में वक्ताओं ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, आउटसोर्स कर्मियों को एसीपी का लाभ देने, यू हेल्थ कार्ड देने, संविदा आउटसोर्स, पीटीसी आदि कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य, समान वेतन देने, पुरानी पेंशन सभी कार्मिकों के लिए बहाल करने, विभागों में वेतन विसंगति को दूर करने की मांग जोरशोर से उठाई। कहा कि यदि मांगे शीघ्र पूरी नहीं होती तो संयुक्त रूप से वृहद आंदोलन किया जाएगा। बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। संयोजक एनसी पपनै की अध्यक्षता में हरीश चंद्र सुयाल ने संचालन किया। सभा में कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ध्रुव चंद्र सिंह रौतेला, दलीप भंडारी, देवेंद्र मेहरा, भुवन अधिकारी, रविंद्र सागर, मनरेगा संघ के नारायण रावत, प्रमोद राणा, पंकज कुमार, गीता गोस्वामी, गीता रिखाड़ी, मनोज धामी, चंद्रमोहन सिंह, प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, महेश्वर अधिकारी आदि ने संबोधित किया। बाद में रानीखेत शाखा का गठन किया गया, जिसके लिए नवीन पपनै मुख्य संयोजक, दलीप भंडारी अध्यक्ष, तारा दत्त जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीता गोस्वामी महिला उपाध्यक्ष, नारायण रावत प्रवक्ता, रविंद्र कुमार महामंत्री, गीता रेखाड़ी संयुक्त मंत्री, कैलाश चंद्र पुजारी कोषाध्यक्ष, ध्रुव रौतेला संरक्षक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें