फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते लधिया नदी में बना रहा पुल टेढ़ा

विज्ञापन
भीमताल का पुल तिरछा हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। विकासखंड ओखलकांडा की दूरस्थ ग्रामसभा सूनाकोट की लधिया नदी पर 30 मीटर लंबा स्टील गर्डर पुल बनाया जा रहा है लेकिन नाले में बाढ़ आने से इसके टेक (सहारे) बह गए। इस कारण यह पुल टेढ़ा हो गया। विधायक निधि की मद से लधिया पुल को लघु सिंचाई विभाग बनवा रहा है।
विज्ञापन

विधायक राम सिंह कैड़ा ने सूनाकोट में लधिया नदी में बन रहे पुल, कजलाकोट से पड़ायल तक बन रही छह किमी सड़क के बारिश से हुए नुकसान पर जल्द पुल को बनाने की बात कही है। इधर डालकन्या निवासी जीवानंद पनेरू का कुमल्टा तोक में स्थित दो मंजिला मकान तूफान से ढह गया। पूर्व प्रधान गिरधर पनेरू ने बताया कि जीवानंद का परिवार गेहूं की फसल की देखरेख के चलते गांव के ही दूसरे मकान में रह रहा था। इसके चलते किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जीवानंद ने पटवारी पूरन सनवाल को मकान गिरने की सूचना दे दी है। पूर्व प्रधान गिरधर पनेरू, विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

सूनी गांव की सड़क भी बह गई
पतलोट (नैनीताल)। कजलाकोट से पड़ायल तक विधायक निधि से बन रही छह किमी सड़क बेमौसमी बारिश के चलते कई जगह से बह गई। ग्रामसभा सूनी के प्रधान रोशन सिंह लमगड़िया ने बताया कि मेरा गांव मेरी सड़क के तहत मुख्य मार्ग से सूनी गांव के अंदर तक बन रही एक किमी सड़क भी बारिश की वजह से बह गई। यह सड़क मनरेगा, राज्यांश के बजट से बनाई जा रही है। प्रधान ने बताया बारिश से फसलों, फलों के साथ निर्माणाधीन सड़कों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने पटवारी हेम जोशी को लिखित जानकारी दे दी है। पटवारी ने क्षेत्र का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें