फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनाव को लेकर व्यापारी भी मैदान में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में व्यापारी नेता भी ताल ठोकने का मन बना रहे हैं। जगह-जगह शुभकामना संदेश देते पोस्टर-बैनर से इनका इरादा भी साफ हो गया है। शहर में प्रमुख तौर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल आदि हैं। इन व्यापार मंडलों से कई नेताओं ने मेयर की दावेदारी की है। हर नेता अपने अपने व्यापारियों, क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने में जुट गए हैं। टिकट के लिए दिल्ली-देहरादून की दौड़ भी शुरू कर दी है। हर नेता टिकट के लिए तिकड़म भिड़ा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के लिए बन सकती हैं गले की फांस
भाजपा के सामने जहां सीट बचाने को जद्दोजेहद है तो कांग्रेस भाजपा के किले में सेंध मारना चाहती है। ऐसे में व्यापारी नेताओं की दावेदारी को नजरअंदाज कर व्यापारी वर्ग को नाराज करना महंगा साबित हो सकता है। व्यापारी वर्ग में किसी भी दल को जिताने का दमखम है इसके बाद पार्टियों के पदाधिकारी भी मनाने में जुट गए हैं। बड़ी मुसीबत कांग्रेस के सामने हैं क्योंकि सबसे ज्यादा दावेदारियां कांग्रेस से हैं।
विज्ञापन


ये व्यापारी नेता है मेयर के दावेदार
हुकुम सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह बिष्ट, योगेश शर्मा, हेमंत बगड़वाल,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें