फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को जल्द मिलेगा बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। शहरवासियों की लंबे समय से बिजलीघर बनाने के लिए चली आ रही भूमि चयन की मांग सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपनी भूमि देकर पूरी कर दी है। इसके लिए बिजली महकमा और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की आपसी सहमति बन गई है।
विज्ञापन

भवाली नगर पालिका के साथ-साथ रामगढ़-बेतालघाट ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा मेहरागांव के बिजली उपकेंद्र से जुड़ा है। बारिश, हिमपात में मुक्तेश्वर से भवाली क्षेत्र में लाइनें टूटने से मेहरा गांव उपकेंद्र से भवाली क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जाती है। इस समस्या से निजात के लिए शासन से दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। बिजली महकमे ने भूमि के लिए गैस गोदाम के पास खाली पड़ी सैनिक स्कूल की भूमि पर बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव सैनिक स्कूल के अधिकारियों के सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सैनिक स्कूल ने मंजूरी देकर बिजलीघर बनाने की सहमति दे दी है। ईई एसएस उस्मान ने बताया सैनिक स्कूल ने विभाग को 30 साल के लिए आठ नाली भूमि को लीज पर दे दिया है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी, स्क्वाड्रन लीडर बीएस राठौर, एसडीओ विद्युत मनोज तिवारी के मध्य लिखित समझौता हो गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जनहित के मुद्दे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ईई उस्मान ने बताया बिजलीघर का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू किया जाएगा। बिजलीघर 10 मेगावाट क्षमता का बनेगा। इसके बनने से क्षेत्रवासियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें