हल्द्वानी। दिल्ली जाने वाली रोडवेज डिपो हल्द्वानी की बस गंगू ढाबे के पास खराब हो गई। बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी बस न पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। घंटेभर बाद हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन प्रभारी की ओर से बस भेजी गई। तभी यात्री दिल्ली को रवाना हो सके। शनिवार शाम करीब पांच बजे हल्द्वानी डिपो की बस स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। होली मनाकर लौटने वालों की अधिकता के कारण बस पूरी भरी थी लेकिन चार किमी चलने के बाद जैसे ही बस देवलचौड़ में गंगू ढाबे के पास पहुंची तो बस में खराबी आ गई। इस पर चालक ने बस को सड़क किनारे पहुंचा दिया। स्टाफ ने घटना की सूचना रोडवेज डिपो के प्रभारी को दी। आधे घंटे तक बस न पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब घंटेभर बाद दूसरी बस आई। तभी यात्री दूसरी बस में सवार होकर दिल्ली को रवाना हो सके।