फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और खाद्य विभाग ने मारे छापे

विज्ञापन
healthy food
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस ने होली के मद्देनजर ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के दौरान पनीर, तेल सहित चार नमूने भरे गए। टीम ने चारों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर खाद्य लैब भेज दिए हैं। वहीं छापेमारी से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश के बाद खाद्य विभाग के नेतृत्व में बने जांच दल ने शुक्रवार को बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, मंगलपड़ाव, मुखानी और ऊंचापुल में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम सबसे पहले मंगलपड़ाव स्थित एक खाद्य विक्रेता के दुकान में पहुंची। टीम ने यहां से पनीर के सैंपल भरे। फिर टीम हजारा फूड स्टोर पहुंची टीम ने यहां से काजू का सैंपल लिया। ईजी डे मुखानी से टीम ने घी और ऊंचापुल स्थित पंसारी डिपार्टमेंट स्टोर से तेल का नमूना भरा। टीम ने इसे सील कर रुद्रपुर स्थित खाद्य लैब भेज दिया है। इस दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। टीम में तहसीलदार हल्द्वानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, अश्वनी सिंह और पुलिस सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें