फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति नही मिलने पर बीएड़ लाभार्थियों ने समाज कल्याण अधिकारी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। प्राइवेट कॉलेजों से बीएड कर चुके एससी वर्ग के कई छात्र-छात्राओं को वर्ष 2016-17 से छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। इसलिए उन्होंने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का घेराव किया। विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे बीएड कर चुके एससी छात्र-छात्राओं ने सामंत को बताया कि बहुत से छात्र-छात्राओं ने बीएड के लिए बैंक से शिक्षा ऋण लिया है, जिसकी किस्त हर माह देनी होती है, लेकिन छात्रवृत्ति न मिल पाने के कारण बैंक में किश्त जमा नहीं हो सकी है। छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति जल्द दिलाने की मांग की है। समाज कल्याण अधिकारी सामंत ने बताया कि सरकारी कॉलेजों की पूर्ति के बाद प्राइवेट कॉलेजों में छात्रवृत्ति देने का नियम है। अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही वंचित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांट दी जाएगी। इस दौरान रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, नवीन चंद्र, ईशा मोहन, सरिता, रीना राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें