फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास से पहला लोक हित कार्य जमरानी से अमृतपुर की क्षतिग्रस्त सड़क बनाई जाएगी। खान विभाग ने लोनिवि नैनीताल की निर्माण खंड शाखा को तकनीकी मुआयना कर प्रस्ताव तैयार करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नैनीताल जनपद में बने जिला उप खनिज फाउंडेशन में करीब पौने दो करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इधर अब इस बजट से पहला काम के लिए जमरानी-अमृतपुर सड़क का निर्माण चयन किया है। जमरानी की सड़क बहुत ऊबड़ खाबड़ और क्षतिग्रस्त है। इसमें कई दफा हादसे हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा खनन पट्टे हैं और हर रोज 3-4 हजार वाहन चलते हैं। इसी के मद्देनजर सड़क बनाने का फैसला लिया है। यह क्षेत्र लोनिवि की नैनीताल प्रभाग में आता है इसलिए खान विभाग ने निर्माण खंड को पत्र लिख कर सड़क की लंबाई, चौड़ाई की माप जोख व तकनीकी मुआयना कर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को पत्र लिखा है। आगामी 28 फरवरी में होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मंथन होगा।

यह है जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास
प्रदेश सरकार ने खनन पट्टों से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए जिला उप खनिज फाउंडेशन न्यास बनाया है। इसमें पट्टाधारकों से रायल्टी का 25 फीसदी न्यास में जमा कराया जाता है। फंड में आई रकम से लोक हित जैसे स्वास्थ्य, सड़क, वातावरण संबंधी काम किए जाते हैं। न्यास में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खान, प्रशासन, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोनिवि, जल, वन, जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन



लोनिवि निर्माण खंड नैनीताल डिवीजन को जमरानी अमृतपुर में सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाने को पत्र लिखा है। प्रस्ताव की लागत के हिसाब से फाउंडेशन से बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजपाल लेघा, उप निदेशक खान, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें