फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों को मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दूध उत्पादन को रोजगार से जोड़ने और पहाड़ी जिलों में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन दुग्ध समितियों को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए समिति सचिव को 50 पैसे प्रति लीटर मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। मानदेय जनवरी से दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए 81.68 लाख जारी कर दिए गए हैं। हालांकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद के जिले के सचिवों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। जबकि मानदेय की श्रेणी में नैनीताल और देहरादून के मैदानी क्षेत्र के सचिव भी नहीं आएंगे।
विज्ञापन


किस जिले को कितनी रकम (लाख में )
नैनीताल 29.79
अल्मोड़ा 14.47
बागेश्वर 1.51
पिथौरागढ़ 6.85
चंपावत 15.19
देहरादून 4.23
पौड़ी गढ़वाल 1.86
रुद्रप्रयाग 0.20
चमोली 2.14
टिहरी गढ़वाल 3.52
उत्तरकाशी 1.87

शासन से 81.68 लाख रुपये की राशि सचिवों के वेतन के लिए जारी हो गई है। जल्द ही यह राशि दुग्ध संघों को जारी हो जाएगी। दुग्ध संघ समितियों के दूध उत्पादन के हिसाब से सचिवों को वेतन देंगे।
विज्ञापन

-संजय खेतवाल एमडी यूसीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें