फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता धारकों ने कोऑपरेटिव सोसाइटी पर लगाया पैसा ना देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर के तमाम लोगों ने मंगलवार को भीमताल थाने पहुंच एक निजी कंपनी पर खाता धारकों को पैसे नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम सिंह ने प्रभारी थानाध्यक्ष दानी राम आर्य को बताया कि गोरखपुर स्थित एक निजी कंपनी में उन्होंने खाता खोला है। एक साल तक खाते में प्रतिदिन 100 रुपये जमा करने के बाद जब उन्होंने जमा राशि निकालने की बात कही तो उन्हें कंपनी द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है। एसओ ने कंपनी के कर्मचारियों, उच्च अधिकारियों से पैसे न लौटाने की वजह पूछी। जिस पर कंपनी द्वारा बताया गया कि टेक्निकल समस्या के चलते भुगतान नहीं हो पाया। 15 फरवरी तक भुगतान कर दिया जाएगा। एसओ ने बताया कि कंपनी की बात सुनने के बाद परेशान खाता धारकों ने तहरीर नहीं सौंपी। कहा कि उक्त कंपनी के दस्तावेजों की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, शरद पांडे, नवीन चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें