फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास 78 करोड़ की रकम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के पास आईएसबीटी के निर्माण में प्रदेश सरकार को 110 करोड़ रुपये तो सिर्फ आईएसबीटी तक गाड़ी पहुंचाने में ही लग जाएंगे। यह तब है कि जब गौलापार आईएसबीटी की कुल निर्माण लागत ही 78 करोड़ रुपये आंकी गई थी। अब नए बस अड्डे के लिए लोक निर्माण विभाग ने जो प्रस्ताव बनाया है उसमें आईएसबीटी तक फोरलेन बनाने के लिए 110 करोड़ की जरूरत होगी।
विज्ञापन

सरकार ने यूओयू की जमीन में आईएसबीटी निर्माण के तहत इस जगह तक बसों की पहुंचाने के लिए फोरलेन का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से मांगा था। लोनिवि ने 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जाहिर है कि आईएसबीटी के निर्माण के लिए भी सरकार को पैसा चाहिए होगा। जमीन सहित अन्य मदों को मिलाया जाए तो नया आइएसबीटी सरकार को करीब तीन गुना महंगा पड़ सकता है।
लोक निर्माण विभाग का प्रस्ताव
-पंचायत घर से हैड़ा गज्जर होते हुए यूओयू तक फोरलेन, दूरी 3.7 किलोमीटर
-टीपीनगर से तीनपानी तक नहर कवरिंग और फोरलेन, दूरी 2.5 किलोमीटर
-मंडी से तीनपानी तक फोरलेन का निर्माण, दूरी 1.2 किलोमीटर
-लोक निर्माण विभाग ने मुक्त विवि प्रस्तावित आईएसबीटी तक गाड़ियों के आवगमन के लिए 7.4 किलोमीटर फोरलेन
-प्रस्ताव में बताया गया है कि दिल्ली, रामपुर से आने वाले वाहन पंचायत घर से आएंगे।
- कुसुमखेड़ा, कालाढूंगी से आने वाले वाहन टीपीनगर से और हल्द्वानी और बरेली से आने वाले वाहन तीनपानी से होते हुए प्रस्तातिव आईएसबीटी तक आएंगे।

शासन की ओर से प्रस्तावित आईएसबीटी की जगह में रोड कनेक्टिविटी में आने वाले खर्च के बारे में पूछा गया था। विभाग ने इसका मोटा-मोटा आकलन कर शासन को अवगत करा दिया गया है। इसमें करीब 110 करोड़ रुपया खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणजीत सिंह, ईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें