हल्द्वानी। उपकारागार से रविवार को 25 और कैदी सितारगंज केंद्रीय जेल भेजे गए। संभावना है कि पुलिस फोर्स उपलब्ध होने पर इसी महीने 300 कैदी केंद्रीय जेल भेज दिए जाएंगे।
आईजी जेल के आदेश के तहत हल्द्वानी उपकारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने रविवार को 25 कैदियों को ऊधमसिंहनगर की पुलिस के साथ सितारगंज जेल भेज दिया। केंद्रीय जेल के अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि दो दिन के अंदर 71 कैदी सितारगंज जेल भेजे गए हैं।