फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कल होगी तस्वीर साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। धारचूला के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में उच्च न्यायालय सात दिसंबर को फैसला सुना सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने सात दिसंबर की तिथि नियत की है।
प्रमुख नेत्र सिंह ने उनके खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की जा रही है। याची की ओर से इस पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। पूर्व में एकल पीठ ने मामले में सुनवाई के बाद अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई थी। एकल पीठ ने कहा कि अग्रिम आदेशों तक अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम प्रभावी नहीं होंगे। मंगलवार को पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने निर्णय के लिए सात दिसंबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें