फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला का पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में सिल्ट सफाई के चलते सोमवार को साढ़े तीन घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से शाम को होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि जल संस्थान का दावा है कि इन क्षेत्रों में नलकूप से भी आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

गौला नदी से जल संस्थान के शीशमहल स्थित मुख्य फिल्टर प्लांट को पानी आपूर्ति की जाती है। वहां पानी शुद्ध होने के बाद शहर, ग्रामीण क्षेत्रों के 28 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इधर सोमवार को गौला में सिल्ट आने से सिंचाई विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बैराज की सफाई की। बैराज के फाटक खुले होने से साढ़े तीन घंटे तक प्लांट को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसकी वजह से गौला से हजारों उपभोक्ताओं को होने वाली आपूर्ति ठप रही। शाम को तीन बजे गौला से आपूर्ति मिलने के एक घंटे बाद करीब चार बजे जाकर आपूर्ति सुचारु हुई। इससे कुछ इलाकों में शाम को की जाने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई। जल संस्थान के एई शहरी आरपी डोबवाल ने बताया कि साढ़े तीन घंटे तक गौला से पानी न मिलने पर शाम की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें