द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दो अक्तूबर से पांच नवंबर तक नारायण आश्रम मुनिकीरेती ऋषिकेश में प्रस्तावित महायोग ध्यान कुंभ की तैयारियों को लेकर यहां पहुंची टीम ने लोगों को जागरूक किया और पत्रक वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने की अपील की। इस दौरान लोगों को योग ध्यान के लिए जागरूक किया गया, अहिंसा और शाकाहार पर विस्तृत जानकारी दी गई और शाकाहारी बनने की अपील की गई।