फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, पांच युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, पांच युवक घायल
विज्ञापन

नंधौर वैली (नैनीताल)। गौलापार दानीबंगर मोड़ पर सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शनिवार की सुबह पेड़ से टकरा गई। कार में सवार लखनऊ के पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के अलीगंज निवासी पांच युवक शनिवार की सुबह करीब सात बजे से टाटा इंडिका कार से आ रहे थे। तेज रफ्तार कार दानीबंगर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई। कार में आरिफ, कैफ, उमर, कासिफ और अफजल सहित पांच युवक घायल हो गए। पूछने पर पता चला कि वे लखनऊ से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। पांचों को स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से नैनीताल रोड स्थित एकनिजी अस्पताल में भेजा गया। तीन युवक कम घायल थे उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन गंभीर रूप से घायल आरिफ और उमर का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें