फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरसी में हुआ कैलाश यात्रियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यटक आवास गृह काठगोदाम सोमवार को हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मौका था कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 10 वें दल के परिक्रमा पूरी कर लौटने और 15 वें दल के अल्मोड़ा रवाना होने से पूर्व स्वागत का।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 10 वें यात्री दल में शामिल 14 महिलाओं समेत 60 यात्री यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट गए। इस मौके पर टीआरसी में दल के सभी यात्रियों को प्रमाण पत्र, स्मृति पत्र और केएमवीएन के एमडी द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की गई। इस दौरान यात्रियों ने अपने अनुभव भी सुनाए। वहीं, यात्रा पर जा रहे 15 वें दल के यात्रियों का स्थानीय बालिकाओं ने परंपरागत परिधानों में स्वागत किया। यात्रियों में यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। इस दल में 8 महिलाओं समेत 37 यात्री शामिल हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी जेएम यादव हैं। सबसे अधिक उम्र के यात्री राजस्थान के सवाई सिंह (66) और सबसे कम उम्र के उत्तरप्रदेश के प्रतीक जोशी (23) हैं। दल में आंध्रप्रदेश के दो, दिल्ली के चार, गुजरात के सात, झारखंड के एक, कर्नाटक के एक, मध्यप्रदेश के एक, महाराष्ट्र के चार, राजस्थान के चार, तमिलनाडु के तीन, तेलंगाना के एक, उत्तरप्रदेश के नौ यात्री शामिल हैं। 15 वें दल के यात्री देर शाम रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंच गए। वहां टीआरसी में महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, जीएस कुमटिया आदि ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें