फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरचित कविताओं के माध्यम से दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ताड़ीखेत में हरेला सप्ताह संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य दिनेश कांडपाल सहित तमाम अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

हरेला सप्ताह के तहत ताड़ीखेत में छात्र छात्राओं ने तमाम गतिविधियों में भागीदारी की। ताड़ीखेत बाजार में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय में भाषण, निबंध सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने स्वरिचत कविताओं के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्षेत्रीय भाषा कुमाऊंनी और गढ़वाली में भी तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहां पर ललित कुमार, पूरन चंद्र पांडे, मंजू कांडपाल, रमा पपने, नवदीप नेगी, हेमा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें