फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से मुआवजे के लिए भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा-रिखाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान कटी भूमि के मुआवजे के लिए ग्रामीण पांच साल से भटक रहे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप कर लोनिवि से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कांडा-रिखाड़ी मोटर मार्ग पांच साल पहले बन चुका है। इसके निर्माण के दौरान कई ग्रामीणों की जमीन कट गई थी। लेकिन अभी तक ग्रामीणों को जमीन मुआवजा नहीं मिल पाया है।

मुआवजे को लेकर वह कई बार लोनिवि के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजा दिलाने और रोड पर नाली, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। सुरक्षा दीवार न होने से खेतों और आबादी वाले इलाकों में भूस्खलन से नुकसान हो रहा है। यहां शंकर जोशी, किशन राम, देश दीपक, सुंदर राम, आनंद राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें