बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर सर्वे पर सर्वे कराने की ऊपरी तौर पर घोषणा हो रही हैं लेकिन रेल मंत्री द्वारा आज तक संघर्ष समिति को किसी प्रकार की जानकारी तक नहीं देने से आंदोलनकारियों में उबाल है। गुस्साए आंदोलनकारियों ने टीआरसी के समीप रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण को लेकर ब्रिटिशकाल से लेकर अब तक छह बार सर्वे हो चुुकी है। अब तक ऊपरी तौर पर टनकपुर-बागेश्वर-गैरसैंण-कर्णप्रयाग रेल लाइन के नाम से एक और सर्वे की बात सुनने को मिल रही है जबकि रेल मंत्रालय से आज किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा कि जब तक प्रस्तावित रेल लाइन का निर्माण शुरू हो नहीं जाता तब तक चैन की सांस नहीं ली जाएगी।
रेल लाइन बने बगैर क्षेत्र का विकास कतई संभव नहीं है। केंद्र से रेल लाइन का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की गई। समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खड़क राम आर्य, सुनीता वर्मा, हेमा जोशी, मीरा रौतेला, पुष्पा रौतेला, पुष्पा परिहार, माया दफौटी, संतोषी, गीता पांडे, काबिया और नीरू कांडपाल थे।