फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाईयों को मिला अंतरराष्ट्रीय कोच का दर्जा

विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के तीन भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की टू स्टार कोच की परीक्षा पास की है। इनमें से दो सगे और एक चचेरे भाई हैं। परीक्षा पास करने के बाद तीनों एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा निवासी विशन दत्त बेलवाल के पुत्र हरिकिशन बेलवाल, मुकेश चंद्र बेलवाल, त्रिलोचन बेलवाल के पुत्र खीमानंद बेलवाल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं। तीनों ने रोहतक हरियाणा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन की कोचिंग परीक्षा दी थी। परीक्षा में सात देशों के बॉक्सरों ने हिस्सा लिया था। इसका रिजल्ट पिछले माह घोषित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरिकिशन बेलवाल, उनके भाई मुकेश बेलवाल और चचेरे भाई त्रिलोचन बेलवाल ने टू स्टार कोच की परीक्षा पास कर ली है। नासिक महाराष्ट्र में तैनात हरिकिशन आर्मी में सूबेदार हैं। वह सात अंतरराष्ट्रीय और आठ नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वह देश के बेस्ट बॉक्सर भी रहे हैं। मुकेश बेलवाल और खीमानंद बेलवाल साई में बॉक्सिंग कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें