फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मां...

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित उत्तरायणी मेले में लोक गायकों ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीत सुनाए। मेला परिसर में पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के साथ ही स्टालों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन

लोक गायिका हेमा ध्यानी ने ‘घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मां..’ गीत सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अस्तित्व नाट्य कला विकास समिति की ओर से आयोजित लोकगाथा पर आधारित नृत्य नाटिका रमौल मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मंच अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवाड़ी, चंद्रशेखर परगाई, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा, नीरज दानी, योगेश जोशी, मनोज सिंह नेगी, हर्ष जोशी, तरुण नेगी, योगेश अधिकारी, ललित बिष्ट, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, रत्ना श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, मंजू पांडे, भूपाल बिष्ट, गोपाल बिष्ट, लक्ष्मण सिंह महरा, पूरन भंडारी, हेम भट्ट आदि थे।


घास काटूंलो ईजू ऊंचा डाना मां...
उत्तरायणी मेले में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

प्रतियोगिताओं के परिणाम
ऐपण जूनियर वर्ग: कनिका पांडे प्रथम, मोनिका जोशी द्वितीय, प्रियंका राठौर तृतीय।
सीनियर वर्ग: लता पंत प्रथम, ललिता पाठक द्वितीय, मंजू पंत तृतीय।
रस्साकशी: बालक जूनियर वर्ग: हीरानगर टाइगर प्रथम, टीम हीरानगर द्वितीय।
बेबी शो: मैत्री गुरुरानी प्रथम, पृथ्वीराज सिंह द्वितीय, रियांश जोशी तृतीय।


सांस्कृतिक जुलूस, शोभायात्रा आज
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में एक सप्ताह से चल रहे उत्तरायणी कौतिक के तहत सोमवार को उत्थान मंच परिसर से नगर में सांस्कृतिक जुलूस, भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस जुलूस में छोलिया नृत्य के अलावा विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। सायंकालीन सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें