फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव

विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में लोहड़ी मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की काठगोदाम इकाई ने लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया। रीजनल सचिव रेखा अरोरा, रीजनल सचिव भगवान सहाय अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर और नरेंद्र अरोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष डॉ. खुल्लर ने कहा कि 19 जनवरी को असहाय और गरीब लोगों को कपड़े बांटे जाएंगे। तीन फरवरी को रीजनल महिला सम्मेलन और मार्च में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। रीजनल सचिव रेखा अरोरा ने बताया रीजनल महिला सम्मेलन में तीन प्रांतों की 800 महिलाएं भाग लेंगी। डिंपल विरमानी ने लोहड़ी का महत्व बताया। लोहड़ी उत्सव में मौजूद लोग ढोल की थाप पर जमकर थिरके। सचिव दीपक माहेश्वरी ने संचालन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रेम मदान, ममता खुल्लर, नीरज शारदा, विपिन बल्यूटिया, वेद पाल, रमेश शर्मा, उमेश सैनी आदि थे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें