फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से मकानों को खतरे का आकलन किया

विज्ञापन
nainital - फोटो : file photo
विज्ञापन
नैनीताल। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के भूवैज्ञानिक पृथ्वी सिंह और बीएन फुलझरे ने शनिवार को पालिका कर्मियों के साथ बलियानाला प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने यहां स्थित मकानों को देखा और भूस्खलन से खतरे का आकलन किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्र में स्थित नाला नंबर-54 के दाहिनी ओर बलियानाले से लगे क्षेत्र में स्थित आवासीय भवनों को खतरा है, जबकि नाले के ऊपर बायीं और स्थित भवन सुरक्षित हैं। टीम ने शनिवार को लगभग चार दर्जन भवनों का निरीक्षण कर भू-धंसाव से झुके भवन एवं भवन में पड़ी दरारों को भी देखा। टीम में पालिका के सूरज, विपिन आदि थे।
विज्ञापन



भूस्खलन से मकानों को खतरे का आकलन किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें