हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में नये विषय खोलने की मांग को लेकर शनिवार को छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने उच्चशिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। इसमें दो दिन में मांग पूरी न होने पर बेमियादी अनशन की चेतावनी दी गई। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक को सौंपे ज्ञापन में एमएससी में नये विषय जंतु विज्ञान, गणित, एमए में राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, योग आदि विषय शुरू करने की मांग की। इस दौरान छात्रा संघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा, योगिता जोशी, शिवानी जोशी, नेहा कोरंगा, आराध्या बोरा, पूजा, काजल, दिव्या, किरण, नेहा सिंह आदि थीं।