फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने कर जमा करने की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम को अपनी ही दुकानों का किराया वसूलने में पसीने छूट गए हैं। किराए के 65 लाख में से अभी तक मात्र चार लाख रुपये ही जमा हो पाए हैं। इसे देखते हुए निगम ने दुकानों का किराया जमा करने की अंतिम तिथि दो माह बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है। 31 अगस्त तक किराया जमा नहीं होने पर निगम किराएदारों से 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा। तिथि से पहले किराया जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने अपनी दुकान का किराया जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी थी। 30 जून तक मात्र चार लाख रुपया किराया जमा हुआ। इस मामले में प्रशासक डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। निगम की ओर से तर्क दिया गया कि दुकानों के किराया बढ़ाने-घटाने को लेकर बोर्ड में तीन प्रस्ताव पास हुए। पहले किराया बढ़ाया गया। फिर घटाया गया। इस कारण किराया जमा नहीं हो पाया। इसके बाद प्रशासक ने जल्द किराया जमा करने के निर्देश दिए। उधर नगर आयुक्त ने किराया जमा करने की तिथि दो माह बढ़ाते हुए 31 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें