रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला स्कूल में आईपीएससी ड्रामा फेस्टिवल शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षा सलाहकार कर्नाड मैथ्यू ने इस तरह के कार्यक्रमों को छात्र-छात्राओं के बौद्धिक, शारीरिक विकास के लिए जरूरी बताया। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय सहित छह विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। नाटकों के माध्यम से बच्चों ने भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियों पर जमकर प्रहार किए।
ड्रामा फेस्टिवल में मेजबान विद्यालय के अलावा आसाम वैली बालापार असोम, एम्बरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, द डेली कॉलेज इंदौर, अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल मजखाली, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल आदि विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले चरण में सभी छह विद्यालयों के बच्चों के बीच नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जमकर प्रहार किए। उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में थिएटर से जुड़े उमेश तिवारी, पत्रकार विमल सती, डॉ. मोहित सनवाल शामिल थे। स्वागत गीत, डांस भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से तमाम गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर आसिम अली, उपप्रधानाचार्य अजय विहारी सेठ, अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल प्रधान, सुबुही अली आदि थे।
जीडी बिड़ला स्कूल में आईपीएससी ड्रामा फेस्टिवल शुरू
छह विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे