फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरो ने टीपीनगर के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य गेट पर व्यापारियों ने शनिवार को तालाबंदी कर अस्थायी बस अड्डा बनाने का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस अड्डा बनाया गया तो वह उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कई ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुबह 11.30 बजे गेट पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार पर तालाबंदी करते हुए ट्रकों की आवाजाही पर रोक दी। यातायात नगर इकाई अध्यक्ष राजकुमार नेगी ने कहा कि टीपी नगर की भूमि वर्ग क की भूमि है। इसमें साफ है कि जिस प्रयोजन के लिए भूमि है उसका दूसरा उपयोग नहीं किया जाएगा। यहां बस अड्डा बनाना टीपीनगर के बायलॉज का भी उल्लंघन है इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन तुगलकी फरमान वापस नहीं लेता है तो हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस दौरान हरजीत चड्ढा, राजेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र भौर्याल, प्रदीप सब्बरवाल, अमरजीत सेठी, सौरभ अग्रवाल, इकबाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, खीमानंद शर्मा, हरपाल भोटी, हाजी सुहैल, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी को सौंपा व्यापारियों ने ज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में अस्थायी बस अड्डा बनाने के विरोध में ट्रांसपोर्ट नगर व्यवसायी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि बस अड्डा बनाया गया तो हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे।

ज्ञापन में कहा कि बस अड्डा बनने पर ट्रकों का आवागमन भी नहीं हो पाएगा और अव्यवस्था फैलेगी। ज्ञापन देने वालों में हाजी नफीस, सोहन लाल बत्रा, श्याम उप्रेती, नवीन कांडपाल, खीमानंद शर्मा, हरपाल भोटी, अमन भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन



अस्थायी बस अड्डे के विरोध में व्यापारी मुखर, कहा हाईकोर्ट जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें