फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ और लाभार्थियों को मिलेगा उज्ज्वला का लाभ: टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद द्वारा रानीझील परिसर में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान और उज्ज्वला रसोई गैस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को प्रचारित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच करोड़ लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस दिए जा चुके हैं। सरकार पांच करोड़ और लाभार्थियों को योजना का लाभ देगी। बाद में उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान 17 लाभार्थियों को रसोई गैस के संयोजन वितरित किए।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को सार्थक करने की जरूरत है। जिले में अब तक 52 हजार शौचालय बन चुके हैं। 100 परिवार वाले गांवों को स्वच्छता के लिए सात लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण के लिए हर ग्राम पंचायत में धन की व्यवस्था की गई है। कहा कि उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। हजारों लाभार्थी परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। सरकार गांवों में बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है।

विधायक करन माहरा ने स्वच्छता अभियान के लिए और बजट उपलब्ध कराने, ग्रामसभाओं में स्वच्छता के लिए बंद की गई धनराशि को दोबारा उपलब्ध कराने, रानीखेत भुजान पेयजल योजना के लिए धन देने, रानीखेत में बहुउद्देशीय पार्किंग के लिए वापस चली गई तीन करोड़ की धनराशि को पुन: वापस कराने की मांग उठाई। लीज नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया गया।

छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी सरकार की योजनाएं बताईं। सीईओ ज्योति कपूर ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सीडीओ मयूर दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, ज्योति शाह, ललित पपने, चंदन भगत, प्रदीप बिष्ट, गणेश राम, राजेंद्र जसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन डीडीओ मो. असलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें