फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनेगा प्राधिकरण कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी भवन को नया रूप देते हुए भविष्य में इसी परिसर में प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय तो यहां खुल चुका है लेकिन प्राधिकरण दफ्तर के पास न तो अपना भवन है और न ही अन्य संसाधन। प्राधिकरण दफ्तर के लिए अधिकारी किराए का भवन खोज रहे थे लेकिन किराए को लेकर भवन स्वामियों से बात नहीं बनी। वर्तमान में प्राधिकरण का दफ्तर दो कमरों में चल रहा है। इसी को देखते हुए अब स्थानीय प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित पुराने भवन में ही प्राधिकरण दफ्तर स्थापित करने का फैसला लिया है। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिसर में स्थित पुराने एक मंजिला भवन में तीन कर्मचारी रहते हैं। उन्हें इसी परिसर में स्थित दूसरे कमरों में शिफ्ट कर पुराने भवन में सुधार कर इसी में प्राधिकरण कार्यालय स्थापित करने की योजना है। बताया कि शीघ्र इस प्रस्ताव को प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। यदि बोर्ड की मंजूरी मिली तो इस योजना को अंजाम देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे प्राधिकरण दफ्तर में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें