हल्द्वानी। जलसंस्थान ने बकाएदारों और अवैध पेयजल कनेक्शन धारियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को वैलेजली लॉज इलाके में छह अवैध कनेक्शन काटे गए जबकि इसी इलाके में 32 अवैध कनेक्शन नियमित कर उनसे विभागीय शुल्क वसूला गया।
जलसंस्थान को 31 मार्च तक 22.50 करोड़ रुपये बकाए की वसूली करनी है इसके अलावा शहर में अवैध पेयजल संयोजनों के चिह्नित करने के साथ ही उन्हें नियमित भी करना है। विभाग बकाएदारों से अब तक 17 करोड़ रुपये वसूल कर चुका है। विभाग को अभीे 31 मार्च तक 5.50 करोड़ रुपये बकाए की वसूली करनी है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहर में अवैध कनेक्शनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बकाएदारों के साथ ही अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है।