हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की महिला शाखा खुलने के 15 दिन के भीतर 135 नए खाते खोले जा चुके हैं। बैंक के महाप्रबंधक, सचिव सीके कमल ने बताया कि हल्द्वानी में कुमाऊं की पहली और प्रदेश की दूसरी महिला शाखा का उद्घाटन 17 फरवरी को किया गया था। अब तक 135 नए लोगों के खाते खोले गए हैं। बैंक में नए बकाएदारों ने 80 लाख रुपये जमा कराए हैं। शाखा से अभी किसी व्यक्ति का ऋण स्वीकृत नहीं किया गया है। जल्द ही काश्तकारों, व्यापारियों और जरूरतमंद लोगों को ऋण भी दिया जाएगा।