हल्द्वानी। पानी के अवैध संयोजनों को वैध में तब्दील कराने के लिए जलसंस्थान ने बृहस्पतिवार को 13 बीघा स्थित नलकूप के पास शिविर लगाया। इसमें संयोजनों को वैध करवाने के लिए सरचार्ज माफी योजना के तहत पेयजल बिलों में 75 फीसदी छूट दी जानी थी, लेकिन इस शिविर में कम ही लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कारण विभागीय अधिकारी इस शिविर में आए उपभोक्ताओं की संख्या नहीं बता सके।