फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब हमें फोर्स दो हम कैसे मतदाता सूची में नाम करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में वार्डों के पुनर्गठन और मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा बैठक के दौरान भीमताल के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से कहा- साहब मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नाम पूछने पर ग्रामीण मारने को आ रहे हैं। हम कैसे नाम जोड़ें, हमें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम सभागार में एडीएम ने जिले के सभी निकायों के ईओ और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। एडीएम के नहीं पहुंचने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठक ली। इस दौरान भीमताल के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि नगर निकायों में शामिल गांव में मतदाता सूची के लिए नाम पूछने पर ग्रामीण उन्हें मारने को आ रहे हैं। वे नाम नहीं बता रहे हैं। हम सूची कैसे बनाएं। अन्य ईओ ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन आयोग की वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह सवाल उठाने को कहा।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने कहा कि शासन से आए आदेशों के अनुसार नगर निगम हल्द्वानी में 60 वार्ड बनने हैं। इसी आधार पर वार्डों का पुनर्गठन कर मतदाता सूची बनाएं। नगर निगम हल्द्वानी में 36 गांवों को शामिल करने के बाद इसकी आबादी करीब 2.81 लाख हो गई है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त दलीप कूपर, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी विक्रम सिंह, ईओ लालकुआं राजू नबियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम कैसे मतदाता सूची में नाम जोडे़ं
मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान उठी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें