फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवानपुर बिचला में सड़क, सीवर, पानी दें तो नगर निगम ठीक है

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर से करीब 15 किमी दूर बसा है भगवानपुर बिचला गांव। यह गांव भी नगर निगम में शामिल हो गया है। शनिवार की सुबह गांव के लोगों को समाचार पत्रों से इसकी जानकारी हुई तो हैरान रह गए। उनका कहना है कि नगर निगम में शामिल किए जाने से पहले उनसे राय मशविरा नहीं किया गया। लेकिन यह भी कहना है कि गांव की हालत बदतर है। सड़क, बिजली, सीवर लाइन, पानी के इंतजाम नहीं है। नगर निगम में शामिल होने पर ये सभी सुविधाएं उन्हें मिलती हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। यदि निगम ये सुविधाएं नहीं देता है तो उनके लिए क्या शहर और क्या गांव।
विज्ञापन


लोगों की राय
यहां खेती-बाड़ी होती है। कम से कम गांव वालों की सहमति तो जरूरी थी। अब नगर निगम सुविधाएं प्रदान करें तो शायद ग्रामीणों को गांव से हटने का अफसोस न हो।
-रतन सिंह रावत

सुबह अखबार पढ़ा तो पता चला कि हमारा गांव नगर निगम में शामिल हो गया है। गांव हो या शहर, हमें तो सड़क और पानी की जरूरत होती है। नगर निगम ये सुविधाएं दें तो ठीक है वरना हम गांव में ही अच्छे थे।
विज्ञापन

-मुन्नी रावत

यहां तकरीब 30-40 फीसदी कृषि जमीन है। नगर निगम में शामिल होने से किसानों को नुकसान नहीं हो तो सरकार का यह फैसला उचित है।
-गणेश पपोला

नगर निगम सड़क, सीवर लाइन, बिजली के खंभे, पानी का इंतजाम करने के बाद कर वसूले। कहीं शहर की तरह गांव की बदतर हालत हो गई तो निगम का कोई फायदा नहीं होगा
-लीला राठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें