नैनीताल। दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव सृजन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बच्चों से पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जीवन दर्शन, आदर्श पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. किशनवीर सिंह शाक्य ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अरविंद सदन ओवरऑल चैंपियन रहा। सावरकर सदन दूसरे, तिलक सदन तीसरे स्थान पर रहा। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों को 2.5 लाख, मेधावियों को 20-20 हजार रुपये, इंटर में पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। डॉ. माधव त्रिपाठी, सत्यम, रचित, दीपक, अमन, प्रज्ज्वल, यथार्थ ने संचालन किया। वहां ख्याली राम, कलीराम भट्ट, कामेश्वर प्रसाद काला, विपिन गुप्ता, डॉ. ललित जोशी, हरीश भट्ट, हरगोविंद रावत, डीएन भट्ट, श्रीराम, भुवन हर्बोला, डीएन भट्ट, दयाकिशन पोखरिया आदि थे।