राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण समिति की बैठक में 11 नए राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुए 949 में से 186 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 11 को राज्य आंदोलनकारी माना गया।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया अब जिले में 573 राज्य आंदोलनकारी हो गए हैं। मंगलवार को चिह्नित किए गए आंदोलनकारियों में नीरज पंत, नंदी करगेती, कमला जोशी, शेर सिंह लटवाल, नवीन चंद्र फुलारा, नीमा उपाध्याय, जानकी पडलिया, विक्रम सिंह डंगवाल, मुन्नी नौगाई, कांता जोशी, चंद्रा तिवारी शामिल हैं।
चिह्नीकरण समिति में एडएम आरडी पालीवाल, एसडीएम हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, नैनीताल के शिवचरण द्विवेदी, रामनगर के चंद्र सिंह मर्तोलिया, धारी के राकेश तिवारी, सीओ बच्चन सिंह राणा, समिति सदस्य आनंद चिलवाल, केदार पलड़िया, बालम सिंह बिष्ट, धनेश्वरी घिल्डियाल, सुरेश डालाकोटी, नवीन नैथानी, भगवान सिंह बिष्ट, जगदीश खुल्वे आदि थे।