फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिह्नित

Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों में गुणवत्तापूर्ण फेंसिंग और सोलर लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वन, कृषि और उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने पिछले पांच से दस वर्षों की घटनाओं का अध्ययन किया है। इस अध्ययन के आधार पर रेड जोन वाले गांवों को चिह्नित किया गया है। इस वर्ष 109 गांवों का चयन किया गया है जहां सघन खेती होती है और वन्यजीवों के लगातार हमले हुए हैं।
इन गांवों में युद्ध स्तर पर चैनलिंग फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। पर्याप्त संख्या में सोलर लाइटें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन कार्यों को जिला योजना के तहत विशेष प्राथमिकता दी गई है। खनन न्यास से ढाई करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं। यह राशि चिह्नित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग और लाइट का कार्य पूरा करने के लिए है। बता दें कि मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग, कृषि विभाग और उद्यान विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। संयुक्त टीम ने पांच से दस वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की है।
विज्ञापन


गर्जिया के पास गाय का पीछा करते दिखा बाघ
रामनगर। गर्जिया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाघ एक गाय का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में बाघ सड़क के समीप एक गाय के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला जाता है। इस क्षेत्र में बाघ के पालतू जानवरों का शिकार करने की तीन घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। रेंजर कृष्णा मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। संवाद
21 अगस्त 01- रामनगर वायरल वीडियो में गाय के पीछे दिखाई दे रहा बाघ।
==
अघरिया में तेंदुए ने मार डालीं दो गायें
पहाड़पानी। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अघरिया में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने एक साथ दो गायों को मौत के घाट उतार दिया। समाजसेवी मनोज शर्मा ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। महिलाएं भी जंगल से चारा नहीं ला पा रही हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ गश्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें