फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु से 1084 यात्री पहुंचे, यात्रियों ने लगाए उत्तराखंड के नारे

विज्ञापन
लालकुआं स्टेशन पहुंचने पर हाथ हिलाकर खुशी का इजहार करता यात्री। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
हल्द्वानी। बंगलूरू से 1084 उत्तराखंड प्रवासी यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को अपराह्न 4:19 बजे लालकुआं स्टेशन पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद इन सभी यात्रियों को 40 बसों के माध्यम से अलग-अलग जिलों में भेजा गया। स्टेशन पर यात्रियों ने उत्तराखंड के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

लालकुआं स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही अधिकारियों ने यात्रियों को एक-एक कर बोगी से उतारा। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग हुई और अलग-अलग जनपदों की बस से इन्हें रवाना किया गया।
रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट, डीएन जोशी और बालमुकुंद सुयाल ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के 94 यात्रियों को पांच बसों से, चंपावत के 128 यात्रियों को चार बस से, पिथौरागढ़ के 204 यात्रियों को छह बस से, नैनीताल जिले के 219 यात्रियों को नौ बसों से, गढ़वाल के 27 यात्रियों को एक बस और अल्मोड़ा, बागेश्वर के 412 यात्रियों को 15 बसों से भेजा गया।
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद
एडीएम कैलाश टोलिया, एसडीएम विवेक राय, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ गुरदेव सिंह, संदीप वर्मा, आरएम रोडवेज यशपाल सिंह, एआरएम सुरेंद्र बिष्ट, सुरेश चौहान, स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी, बालमुकुंद सुयाल, प्रेम दुम्का, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें