फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए 108 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। सरकार ने एकीकृत शहरी विकास परियोजना के तहत नैनीताल में सीवर ट्रीटमेंट योजना के निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यही नहीं योजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट-एसटीपी के निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

विधायक संजीव आर्य ने बताया कि जल्द ही प्लांट निर्माण के लिए तकनीकी और वित्तीय निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और रूसी गांव में छह महीने के भीतर प्लांट का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। विधायक आर्य ने कहा कि नैनीताल नगर में स्थानाभाव के कारण सीवर निस्तारण ज्वलंत समस्या रही है। बरसात के दौरान माल रोड स्थित ग्रांड होटल के सामने सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने की वजह से सारा सीवर नैनीझील में समा जाता है। इससे नैनीझील भी प्रदूषित हो जाती है। कहा कि बीते दो सालों के प्रयासों का नतीजा है कि नैनीताल नगर के लिए उत्तराखंड एकीकृत शहरी विकास परियोजना के तहत 108 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय हरित प्राधिकरण के मानकों के तहत हर होटल के लिए अपना एसटीपी होना अनिवार्य है, लेकिन स्थानाभाव के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। विधायक संजीव के अनुसार इस योजना के तहत संपूर्ण नगर के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान को 36 महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा। कहा कि रूसी गांव में प्लांट का निर्माण होगा। कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन से जैविक उर्वरक का निर्माण करने के साथ ही सीवर को प्यूरीफाई कर नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने इस कार्ययोजना को अमलीजा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विशेष आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें