बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) की ओर से कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती लीती रिठकुला गांव में 13 दिवसीय रिंगाल एवं बांस से बनने वाले वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। उद्घाटन संस्थान के निदेशक भगवत सिंह मर्तोलिया ने किया।
कहा वर्तमान में युवाओं को नौकरी मांगने नहीं देने वाली सोच विकसित करनी चाहिए तभी पहाड़ से पलायन, बेरोजगारी की समस्या से निजात मिल सकेगी। शिविर में क्षेत्र के 25 अभ्यर्थियों को रिंगाल की टोकरी, सजावटी सामान, डलिया आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के बाद गांव में स्वरोजगार शुरू करने की अपील की गई। कहा कि इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा। वहां फैकल्टी प्रकाश चंद्र पांडे और जोगा राम थे।