फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में तीन नए खेलों का शुरू होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
स्पोर्ट्स
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल्द ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन नए खेलों का प्रशिक्षण शुरू होगा। अभी खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, ताइक्वांडो, तैराकी, बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेडियम में और खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए वर्ष 2015 में सरकार ने मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण शुरू कराया था। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वैश हॉल बनाए जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। मार्च तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण पूरा होने की संभावना है। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल विभाग को हैंडओवर होगा। खेल विभाग बैडमिंटन, टेबल टेनिस (टीटी के टेबल बढ़ेंगे) और स्क्वैश के प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति करेगा। उपनिदेशक, खेल सतीश सार्की ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में कांप्लेक्स का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। अगले खेल सत्र में यहां पर तीन नए खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम का निर्माण भी चल रहा है। इसमें स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के व्यायाम की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन



स्टेडियम में तीन नए खेलों का शुरू होगा प्रशिक्षण
खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभी दिया जा रहा नौ खेलों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें