फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनस्यू पहुंचे पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : self
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को खनस्यू पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एपीएल के लिए हमारी सरकार ने गेहूं पांच रुपये किलो और गेहूं नौ रुपये किलो किया था, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने नौ और 15 रुपये कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रावत ने कहा कि कन्या धन योजना के तहत कांग्रेस सरकार ने एक लाख से अधिक रुपये दिए, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र 50 हजार कर दिया। पेंशनधारियों को एक लाख से हमारी सरकार ने सात लाख किया। पूर्व सरकार ने तीन साल 16 हजार शिक्षक भर्ती किए, जबकि मोदी सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियों की बात की थी, लेकिन केंद्र सरकार में सवा लाख से भी अधिक पद खाली है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार के समय में किसान आत्महत्या कर रहे है। उनकी पार्टी उत्तराखंड की जनता के लिए पुन: संघर्ष कर वापसी करेंगी। इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्या, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दीवान सिंह मटियाली ने भी विचार रखे। अंत में पूर्व मुख्यमंत्री जनता के साथ खिचड़ी भोज में शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र बर्गली, जिपं सदस्य भुवन कफल्टिया, जिपं सदस्य बीर राम आर्या, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुंदन सिंह नयाल, खीमराज बिष्ट, ललित पंत, प्रकाश नैनवाल, प्रमोद कोटलिया, गजेंद्र गौनिया आदि थे।
विज्ञापन


खनस्यू पहुंचे पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें