फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ गिरने की सूचना पर किलबरी दौड़े पर्यटक

विज्ञापन
शिमला में बर्फबारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल/भीमताल/भवाली। मौसम ने रविवार को एक बार फिर करवट बदली है। हल्द्वानी, नैनीताल में बादल छाए रहे तो भीमताल, भवाली के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, बर्फ गिरने की सूचना पर नैनीताल पहुंचे पर्यटक किलबरी पहुंच गए। हालांकि, बर्फ तो नहीं किया, लेकिन यहां लगभग एक घंटे तक हिमकण जरूर गिरे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा था। नैनीताल में सर्द हवाएं चलीं, इससे ठिठुरन काफी ज्यादा रही। वहीं, सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटकों को रविवार दोपहर लगभग दो बजे सूचना मिली कि किलबरी में बर्फ गिर रही है। इस पर कई पर्यटक गाड़ियों से किलबरी की ओर दौड़ पड़े। यहां पहुंचने पर पता चला कि बर्फ नहीं हिमकण ही गिर रहे हैं। ऐसे में पर्यटक बर्फ की जगह हिमकणों से खेलने लगे। घंटों बर्फ गिरने का इंतजार होता रहा, लेकिन बर्फ नहीं गिरी। इसके अलावा भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, गरमपानी, ज्योलीकोट, ओखलकांडा के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद में बूंदाबांदी तो रुक गई, लेकिन ठंड काफी बढ़ गई। उधर, धानाचाली, पहाड़पानी और मुक्तेश्वर वासियों के मुताबिक मौसम ऐसा ही रहा तो इन क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बर्फ गिरने की सूचना पर किलबरी दौड़े पर्यटक
हल्द्वानी, नैनीताल में छाए बादल, भीमताल, भवाली के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा)

देहरादून में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।)

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।)

नई टिहरी में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें