पेड़ से गिरकर महिला की मौत
बागेश्वर। रीमा चौकी के अंतर्गत ग्राम वड्यूड़ा में पेड़ से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। रीमा चौकी पुलिस ने बताया कि लखीमपुर, खीरी निवासी राधा देवी(35)पत्नी विजय कुमार बृहस्पतिवार को घास काटने के लिए जंगल गई थी। बताया कि इस दौरान वह पेड़ पर चढ़ी थी तभी पेड़ से गिरकर वह घायल हो गई। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल राधा ने दम तोड़ दिया। राधा व उसका पति विजय वड्यूड़ा में ही किसी ग्रामीण के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। ब्यूरो