भीमताल (नैनीताल)। डांठ में 14 से 16 दिसंबर तक लेक कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। इसको सफल बनाने को लेकर लेक कार्निवाल समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक में समिति के सचिव नितिन राणा ने बताया कि लेक कार्निवाल के पहले दिन अंतर प्रदेशीय सांस्कृतिक समागम, दूसरे दिन उत्तराखंड नाइट और अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें हास्य कलाकार भूषण ठाकुर, लोक गायिका मीना राणा, जितेंद्र तोमक्याल, बेबी प्रियंका, दक्ष कार्की के साथ अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं शाहीन सलमानी भी बैंड रॉकनामा की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कयाक रेस और रोइंग भी आयोजित होंगे। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, पूरन जीशी, हरीश चंद्र रौतेला, प्रदीप पाठक, सौरभ रौतेला, निर्मल नेगी, मनोज भट्ट, मुक्ता खड़का आदि मौजूद रहे।