फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद बहाली के साथ कर्णप्रयाग कालेज में तैनाती के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन ने एमबीपीजी कॉलेज के निलंबित प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद को बहाल कर दिया है लेकिन उन्हें तैनाती कर्णप्रयाग महाविद्यालय में दी गई है। शासन ने उनका निलंबन अवधि (नौ महीने) का वेतन रोक दिया है। रोके गए वेतन का भुगतान जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज की छात्रा मीमांशा आर्या के प्रवेश प्रकरण में शासन ने 31 जनवरी को उच्चशिक्षा निदेशक, देवीधूरा के प्राचार्य, एमबी के प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। अन्य को शासन पहले ही बहाल कर चुका है। अब डॉ. जगदीश प्रसाद की बहाली की गई है। बहाली के आदेश अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की ओर से जारी किए गए हैं।

‘मेरे साथ ही भेदभाव क्यों’
हल्द्वानी। डॉ. जगदीश प्रसाद ने बहाली के आदेश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ भेदभाव क्यों किया गया है। निलंबित अन्य लोगों को सवेतन बहाल किया गया मगर जांच के नाम पर निलंबन अवधि का उनका वेतन रोक दिया गया है। तबादला भी उनका ही किया गया जबकि नियमानुसार उनका तबादला नहीं किया जा सकता। उन्होंने शासन पर उच्चन्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें