फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध धर्म में सबका कल्याण निहित

विज्ञापन
budh purnima - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। विजय दशमी पर काठगोदाम स्थित दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति के अंबेडकर पार्क में धम्म चक्र परिवर्तन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से आमंत्रित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र यशवंत राव आंबेडकर, पूर्व राज्य पुनर्गठन आयुक्त सीएम बेरी, एमबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। यशवंत राव आंबेडकर ने कहा कि बौद्ध धर्म में सबका कल्याण निहित है। भगवान बुद्ध के संदेश समाज को जोड़ने का काम करते हैं। कहा कि बौद्ध धर्म के अनुयायियों को इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का मार्ग त्यागकर बौद्ध धर्म अपनाया था। विजय दशमी की बौद्ध धर्म में विशेष मान्यता है। इस मौके पर एसके धीर, राव साहब मोहन, जीआर टम्टा, राजेंद्र कुटियाल, यशोदा वर्मा, गोविंद राम गौतम, सुंदरलाल, भुवन राम आर्य, नाजिम हुसैन, इंदिरा देवी, संजय बघरवाल, होशियार राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें