रानीखेत (अल्मोड़ा)। जलपुर में 18 सितंबर से प्रस्तावित 37वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का एलान हो गया है। ब्लैक बेल्ट छठी डान वरिष्ठ प्रशिक्षक नरेश तलरेजा और शुभांगिनी शाह को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।
तकनीकी निदेशक नरेश कुमार तलरेजा ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग में बागेश्वर के धीरज सिंह तड़ागी, गजेंद्र परिहार और महेंद्र परिहार, ऊधमसिंह नगर के इमरान अली, कुंदन पांडेय, पंकज दफौटी, रानीखेत के गौरव जोशी और काव्य तलरेजा, सीनियर बालिका वर्ग में हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, बागेश्वर की नेहा थापा, अल्मोड़ा की नैंसी राणा, ऊधमसिंह नगर की पूजा, हरजिंदर कौर, बागेश्वर की श्वेता चंद्र, नैनीताल की श्रेया कांडपाल, रितिका जोशी शामिल हैं।
टीम के प्रशिक्षक कमलेश तिवारी, किरन नेगी और मैनेजर ललित आर्या और नीरज कुमार होंगे। टीम 16 सितंबर को रवाना होगी। राज्य ताइक्वांडो संघ के सचिव चंद्र विजय सिंह बिष्ट, नरेश तलरेजा, हिमांशु उपाध्याय, कमलेश जोशी, प्रभात मेहरा, पूरन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, एनएस भंडारी, डीडी भट्ट, सुरेश चंद्र शाह, आशुतोष शाह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।