फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ के चलते दिल्ली रूट की 20 बसें प्रभावित

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली रूट लग रहे जाम में रोडवेज की 37 बसें फंस गईं। 17 बसों के पहिए जाम रहे और 20 बसें जहां-तहां जाम में फंसी रहीं। उन्हें हल्द्वानी या दिल्ली पहुंचने में आठ से दस घंटे का अतिरिक्त समय लगा। दूरी बढ़ने के कारण रोडवेज ने दिल्ली रूट का किराया 120 रुपये तक बढ़ा दिया।
विज्ञापन

यूपी में कांवड़ मेला चल रहा है। इस कारण आए दिन जाम लग रहा है। जाम लगने के कारण शनिवार को रोडवेज की दिल्ली रूट में फंस गईं। बस लेट आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली रूट में कांवड़ यात्रा के चलते जाम लग रहा है। बसों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। फिर भी बसों के पहुंचने में आठ से 10 घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन


17 बसें गई ही नहीं, 20 को आने में आठ से दस घंटे का अतिरिक्त समय लगा
120 रुपये तक बढ़ गया दिल्ली रूट का किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें